Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट

September 10, 2023

सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट

सूजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई का नवनिर्वाचित प्रतिनिधिमंडल रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समिरपुर में जाकर मिला यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा मंडल महामंत्री अनिल कौशल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री का उन्हें एक बार फिर से शहरी इकाई का अध्यक्ष निर्वाचित करने पर धन्यवाद किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित शहरी इकाई के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयो को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिसे जो भी दायित्व मिला है उसका केवल मात्र एक ही लक्ष्य है। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना उन्होंने कहा कि आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है। इसके लिए हमें तैयारी अभी से ही शुरू करनी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बनता है। इसलिए कार्यकर्ता पद के पीछे न पड़कर केवल सामान्य कार्य करता बनकर पार्टी के लिए ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ कम करें। उन्होंने कहा कि केवल कार्यकर्ता ही कभी पूर्व और भूतपूर्व नहीं होता केंद्र की मोदी सरकार बेहतरीन काम कर रही है। आज भारत का डंका पूरे विश्व में गूंज रहा है भारत G20 जैसे बड़े आयोजन करने की क्षमता रखने वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है यह बात पूरी तरह सत्य है। इस मौके पर तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय का उद्घोष करके पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें