Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

वीरवार शाम को मिले मोर्टार बम को बम निरोधक दस्ते ने किया बलास्ट

September 1, 2023

वीरवार शाम को मिले मोर्टार बम को बम निरोधक दस्ते ने किया बलास्ट

नूरपुर (पंकज कौशल): नूरपुर थाना के तहत कंडवाल चोंकी के अंतर्गत छोटी कंडवाल- नागनी क्षेत्र के समीप सड़क पर पड़ा मोर्टार बम शुक्रवार सुबह उच्ची बस्सी (आर्मी यूनिट) बम निरोधक दस्ते की टीम ने मेजर कैलाश की अगुवाई में कंडवाल पहुंचा तथा मोर्टार बम को लिफ्ट कर बदुही के एकांत क्षेत्र में ब्लास्ट किया। गौरतलब है कि रविवार शाम को फोरलेन के निर्माण में लगी कम्पनी के कर्मचारियों को सड़क में मिट्टी लेवल करने के दौरान मोर्टार बम मिला था। उसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस तथा प्रशासन ने बम के आस पास मिट्टी के बैग लगाकर पुलिस का पहरा लगाकर आर्मी यूनिट को सूचित कर दिया था जिसे शुक्रवार सुबह ही ब्लास्ट किया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी विशाल वर्मा ने की। घटना स्थल पर एसडीएम गुरसिमर सिंह,एडिसन एसपी मदन कांत, डीएसपी विशाल वर्मा तथा थाना प्रभारी सुरिन्द्र धीमान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें