Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया 27 लाख से नवनिर्मित पंचायत भवन छोऊ का लोकार्पण

September 20, 2024

विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया 27 लाख से नवनिर्मित पंचायत भवन छोऊ का लोकार्पण

जिला सिरमौर के तहत रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की छोऊ भोगर ग्राम पंचायत पहुंचने पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का स्थानीय लोगों ने बड़ी गर्म जोशी से स्वागत किया। साथ ग्रामीणों द्वारा स्थानीय परंपराओं अनुसार विनय को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया गया। दरअसल विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज छोऊ भोगर में लगभग 27 लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करने यहां पहुंचे थे। पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण करने के बाद विनय ने लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास की कोई सीमा नहीं होती, रेणुका विधानसभा क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है और मेरा यही प्रयास रहता है कि इस विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को सड़क, शिक्षा, पेयजल तथा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि दनोईधार सड़क को विधायक प्राथमिकता मे डाल दिया गया है और शीध्र ही इसका सर्वे किया जाएगा। विनय ने कहा कि भासरथ-माईला-संगाना-संगाना पेयजल योजना जोकि एससी कम्पोनेन्ट प्लान के तहत बनाई गई है का भी उद्घाटन शीघ्र कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें