Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाका तोड़ तेज रफ्तार में भागे नशा तस्कर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने 32 मील में दबौचा नशा के सरगना

October 26, 2024

नाका तोड़ तेज रफ्तार में भागे नशा तस्कर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने 32 मील में दबौचा नशा के सरगना

हिमाचल : जिला पुलिस नूरपुर ने थाना जवाली के अधीन 32 मील में नशा के सरगना को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि जिला पुलिस नूरपूर की टीम 32 मील में नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इस दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया तो वह नाका तोड़ते हुए भाग निकली। गाड़ी में सवार नशा तस्कर ने पुलिस टीम को देख कर तेज रफ्तार में भागा जिसमे पुलिस कर्मियों को भी चोटिल कर दिया।

गाड़ी को तेज रफ्तार भगाते समय उसने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस टीम भी नशा तस्कर की गाड़ी का पीछा करते हुए डुगली में दबोच लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो छह किलो 58 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने इस संदर्भ में कार में बैठे अर्जुन सिंह उर्फ शिवा व विपन कुमार निवासी समकेहड़ को केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार से छह किलो 58 ग्राम चरस बरामद की है तथा उसमें सवार दो युवकों अर्जुन सिंह उर्फ शिवा व विपन कुमार के खिलाफ केस दर्ज करके अरेस्ट किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह चरस कहाँ से लाई गई और कहां पहुंचाई जानी है, इसके बारे में सख्ती से पूछताछ की जाएगी। नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

देखे live :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें