Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGMC में मरीज से मारपीट मामला: परिजन बोले, डॉक्टर ने पीटने के साथ आक्सीजन सप्लाई रोकने की कोशिश भी की

December 24, 2025

IGMC में मरीज से मारपीट मामला: परिजन बोले, डॉक्टर ने पीटने के साथ आक्सीजन सप्लाई रोकने की कोशिश भी की

शिमला: आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर द्वारा मरीज से कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जहां मरीज के परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, तो वहीं दूसरी तरफ आईजीएमसी की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन डॉक्टर के समर्थन में आ गई है और उल्टा मरीज पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। मरीज के परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Delhi ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਪਿਓ-ਪੁੱਤ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ,ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੇ ਰਹੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ

मरीज के पिता ने रोते-रोते कहा कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है, लेकिन जिस तरह से आईजीएमसी में मेरे बेटे के साथ डॉक्टर ने हैवानियत की है, उससे लगता है कि उसे वैसे ही संस्कार दिए गए होंगे। मरीज के पिता ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपी डॉक्टर राघव नरूला डॉक्टर बनने के काबिल नहीं है, सरकार उसे घर बैठाए. ताकि भविष्य में किसी के साथ ऐसी वारदात न हो। मरीज के परिजन बोले डॉक्टर पर जान से मारने का प्रयास केस दर्ज हो।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, संदेश में कही ये खास बात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें