Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

BTC स्कूल की NSS यूनिट ने आपदा राहत कोष के लिए एकत्रित किए चार हजार छः सौ रुपए

September 1, 2023

BTC स्कूल की NSS यूनिट ने आपदा राहत कोष के लिए एकत्रित किए चार हजार छः सौ रुपए

नूरपुर (पंकज कौशल): बी टी सी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) नूरपुर ने आपदा राहत कोष के लिए चार हजार छः सौ रुपए की धन राशि एकत्रित कर प्रधानाचार्य श्री मति चंद्र रेखा शर्मा को चैक के माध्यम से प्रदान की। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य श्री मति चंद्र रेखा शर्मा ने बताया की स्कूल की एन एस एस यूनिट द्वारा आपदा पीड़ित लोगो की सहायता हेतु बच्चो ने ये राशि एकत्रित कर उन्हें सौंपी जिसे मुख्यमंत्री राहत कोष में भेज दिया जाएगा। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए बच्चो को पीठ थपथपाई तथा कहा की आपदा की इस घड़ी में हम सब का यह कर्तव्य बनता है कि हम सब पीड़ित लोगो की सहायता हेतु आगे आए।इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी श्री मति नवीन शर्मा व अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें