Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिक्षा के साथ साथ रोजगार प्रदान करवाना वी वॉक का उद्देश्य : डॉ विश्वजीत सिंह

October 6, 2023

शिक्षा के साथ साथ रोजगार प्रदान करवाना वी वॉक का उद्देश्य : डॉ विश्वजीत सिंह

नूरपुर (पंकज कौशल): आज राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के वोकेशनल विभाग सत्र 2023 -24 के छात्रों के साथ उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Program) का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डा० विश्वजीत सिंह ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान छात्रों को Power Point Presentation के माध्यम से वी० वॉक के बारे में अवगत करवाया और जरूरी विषयों पे जानकारी दी। जिन छात्रों की परिवारिक आय दो लाख से कम है उन छात्रों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा एक हजार प्रतिमाह कोशल विकास भत्ता दिया जाता है। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को औद्योगिक क्षेत्र में काम आने वाले कौशल को भी उन्नत किया जाता है।

जिसके लिए छात्रों को समय-समय पर औद्योगिक भ्रमण व गेस्ट लेक्चर ऑन जॉब ट्रेनिंग करवाई जाती है। वी वॉक की डिग्री द्वारा छात्रों को रोजगार प्राप्त करने का कौशल प्रदान किया जाता है। और बताया कि आधुनिक युग में केवल शिक्षा देना ही नहीं बल्कि शिक्षा के साथ-साथ रोजगार प्रदान करवाना वी वॉक का उद्देश्य है। इस अवसर पर वी वॉक विभाग के समनवयक अधिकारी डा० सोहन कुमार, प्रो० किरण बाला और वोकेशनल विभाग से मनोज कुमार,विजेंद्र जरयाल, पंकज जरयाल,अनुपम सूद,कपिल शर्मा, अंकुश महाजन, अभिषेक कुमार,पूनम महाजन, दीपिका, अमित कुमार, राकेश कुमार उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें