Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.11 लाख रुपए का किया योगदान

January 1, 2026

शिमला बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.11 लाख रुपए का किया योगदान

शिमला : शिमला बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बुनेश पाल एवं सचिव पुनीत धानटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एसोसिएशन की ओर से 1,11,111 रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए शिमला बार एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान पीड़ित मानवता और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें शिमला के चक्कर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अधिसूचना जारी करने तथा न्यायिक परिसर चक्कर के भवन के रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिमला बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें