
धार कलां : मणिमहेश ट्रस्ट की ओर से श्रीमणिमहेश यात्रा -2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं डिप्टी कमिश्नर चंबा मुकेश रेपसवालकी अध्यक्षता में किया गया। बैठक में ट्रस्ट के ट्रस्टी और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकरत की। बैठक में पांगी भरमौर क्षेत्र से विधायक डॉ. जनक राज विशेष तौर पर उपस्थित हुए। डिप्टी कमिश्नर चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस बार श्रीमणिमहेश यात्रा रक्षा बंधन 25 अगस्त को शुरू होगी जोकि 19 सितंबर तक चलेगी। इस बार यात्रा की अवधि 26 दिन की रहेगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक लंगर समिति से 12 हजार रुपए पंजीकरण शुल्क एवं 25 हजार रुपए सुरक्षा राशि ली जाएगी। उन्होंने बताया कि हड़सर से मणिमहेश तक स्थापित होने वाले सभी लंगर एवं दुकानों की अनुमति शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया बीडीओ और डीएफओ भरमौर के माध्यम से पूरी होगी। लूना से हड़सर तक लंगर लगाने की अनुमति एसडीएम (नागरिक) भरमौर कार्यालय देंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए भरमौर हड़सर सहित क्षतिग्रस्त सड़कों पुलियों, सुरक्षा दीवारों, कैश बैरियर तथा सूचना संकेतकों का कार्य 15 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
धनछो, गौरीकुंड और डल झील क्षेत्र में पेयजल, चिकित्सा, विद्युत, संचार और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं और सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जल भंडारण टंकिया भी स्थापित कि जाएगी। यात्रा के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, यात्रा मार्ग की निगरानी ड्रोन तकनीक के माध्यम से की जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता दी जा सके। उन्होंने बताया कि यात्री पंजीकरण शुल्क को भी बीस रुपए से बढ़ा कर पच्चास रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक अगस्त को ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कुगती परिक्रमा मार्ग यात्रा अवधि के दौरान पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर प्रतिदिन लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट होगा विशेष अवसरों पर आवश्यकता अनुसार स्लॉट की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। पर्यावरण सरंक्षण के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निदेर्शों के तहत यात्रा मार्ग पर सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कचरा प्रबंधन के लिए लंगर कमेटियों और स्थानीय दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...