Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिस फौजी से होनी थी शादी उसी ने मेरी बेटी को मार डाला

September 25, 2025

जिस फौजी से होनी थी शादी उसी ने मेरी बेटी को मार डाला

जोल: थाना बंगाणा के तहत बैरियां मंजड में हुई दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। शादी के सिर्फ एक दिन पहले उसी युवक और उसके चाचा ने उसकी हत्या कर दी, जिस युवक से इसकी शादी होनी थी। मृतका की पहचान अंशिका निवासी गांव बैरियां के रूप में हुई है। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अंशिका ने करीब 4-5 माह पहले भिंडला गांव के प्रवेश कुमार (आर्मी में कार्यरत) से कोर्ट मैरिज कर ली थी और वह करीब चार माह की गर्भवती थी। लेकिन प्रवेश का परिवार, खासतौर पर उसका चाचा संजीव कुमार उर्फ सन्जू (रिटायर्ड फौजी) इस शादी से नाखुश था। संजीव कुमार इससे पहले अंशिका और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देता था।

पुलिस चौकी जोल की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने साजिश रचने और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रेम सम्बन्धों पर आधारित मामला है। इसी के चलते लड़की की हत्या हुई है, पुलिस सभी पहलुओं से इस मामलें की जांच कर रही है। वहीं फोरेंसिक और पुलिस टीम जोल वैरियां हत्याकांड के जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतका का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: वैश्विक तनाव का असर, तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें