Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

होली के रंग में रंगा प्रदेश, जमकर उड़ रहा गुलाल

March 4, 2026

होली के रंग में रंगा प्रदेश, जमकर उड़ रहा गुलाल

शिमला: राजधानी शिमला में कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्रओं ने जमकर होली के रंग बिखेरे। रिज मैदान पर होली की छुट्टी होने पर विद्यार्थियों ने एक दिन पहले ही एक-दूसरे को गुलाल लगा होली की बधाई दी। वहीं, कॉलेज की छात्र एलिश ने कहा कि होली बसंत ऋ तु में मनाया जाने वाला त्योहार है। होली या होलिका देश के प्रमुख उत्सवों में से एक है। यह आनंद एवं उल्लास का रंग भरा उत्सव है। रंगों का त्योहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं।

दूसरे दिन रंगों से होली खेली जाती है। वहीं, होली पर्व को लेकर ऐसे तो बाजार में कई दिनों से लोग खरीदारी कर रहे हैं लेकिन मंगलवार को खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने मनपसंद अनुसार रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपी, पगड़ी सहित अन्य सामग्री की खरीदारी की। वहीं लोअर बाजार के दुकानदार वीरेंद्र का कहना है कि बाजार में अलग-अलग वैरायटी की पिचकारियां मंगवाई गई थी। वहीं दुकानदारों ने कहा कि इस बार होली के त्यौहार को लेकर अच्छी बिRी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें