Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला के रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का 13 अक्तूबर को होगा अनावरण

September 17, 2025

शिमला के रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का 13 अक्तूबर को होगा अनावरण

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आधुनिक हिमाचल निर्माता के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 13 अक्तूबर को होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कई विशिष्ट हस्तियां उपस्थित रहेंगी। वहीं, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी स्वास्थ्य अनुकूल होने पर समारोह में शामिल होना प्रस्तावित है। इसका खुलासा स्वयं उनके बेटे वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया है।

इस आयोजन की आधिकारिक घोषणा विक्रमादित्य सिंह ने की है। इससे पहले यह समारोह 23 जून 2025 को, वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होना प्रस्तावित था। लेकिन उस समय प्रदेश में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और भारी जान-माल की क्षति को देखते हुए, फाउंडेशन ने सामूहिक निर्णय लेकर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। आपदा की घड़ी में राजा साहब की परंपरा और उनकी मानवीय सोच का सम्मान करते हुए फाउंडेशन ने राहत कार्यों में योगदान स्वरूप 11 लाख रुपये की राशि मंडी जिला प्रशासन को सौंपी थी।

यह राशि उन बच्चों की शिक्षा के लिए दी गई, जिन्होंने आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया था। अब कांग्रेस उच्च कमान की सहमति और प्रदेश नेतृत्व की परामर्श प्रक्रिया के बाद 13 अक्तूबर को प्रतिमा अनावरण समारोह का नया दिन तय किया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों, श्रद्धालुजनों और मीडिया प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति को अमर करेगा, बल्कि उनके योगदान और आदशरें को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर भी बनेगा।

ये भी पढ़ें- भारत ने न्यूजीलैंड को दिया पहाड़ जितना टारगेट, आखिरी ओवर में दूबे ने ठोके 24 रन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें