Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

दा तहसील ग्रोवर ट्रक टेंपु कोआपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड रामपुर ने समेज व गानवी के बाढ़ प्रभावितों के लिए SDM को सौंपी राशि 

August 15, 2024

दा तहसील ग्रोवर ट्रक टेंपु कोआपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड रामपुर ने समेज व गानवी के बाढ़ प्रभावितों के लिए SDM को सौंपी राशि 

रामपुर बुशहर: रामपुर के समेज में आई 31 जुलाई को भारी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद करने के लिए कई दानी लोग आगे आकर प्रभावित परिवारों को सहयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि वे फिर से अपना जीवन शुरू कर सके। ऐसी ही दा तहसील ग्रोवर ट्रक टेंपु कोआपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड रामपुर भी प्रभावित परिवारों को सहयोग करने के लिए आगे आई है। बुधवार को सोसायटी के कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम रामपुर के माध्यम से प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की। जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष केसी शर्मा ने बताया कि दा  तहसील ग्रोवर ट्रक टेंपु कोआपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड रामपुर ने एसडीएम रामपुर निशांत तौमर के माध्यम से रामपुर समेज व गानवी के लिए राहत राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि 15 हजार 2 सो रूपए समेज प्रभावितों के लिए और 15 हजार 2 सो रूपए गानवी प्रभावितों के लिए अलग अलग चैक के माध्यम से दी गई। उन्होंने बताया कि जो लोग लापता हुए हैं और जिनके घर के लोगों की मृत्यु हो चुकी है उनको तो वापस लौट नहीं सकते लेकिन मरहम लगाने का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि  तहसील ग्रोवर ट्रक टेंपु कोआपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड रामपुर क्षेत्र के लोगों के सहयोग के लिए हर समय खड़ी है और आगे भी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें