Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ice skating प्रेमियों का इंतजार खत्म, सफल ट्रायल के बाद आज से शुरू होंगे सेशन

December 3, 2025

Ice skating प्रेमियों का इंतजार खत्म, सफल ट्रायल के बाद आज से शुरू होंगे सेशन

शिमला: राजधानी शिमला के लक्कड़बाज़ार स्थित एशिया के सबसे बड़े प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग प्रेमियों का इंतजार समाप्त हो गया है। बुधवार सुबह हुए ट्रायल में बर्फ की सतह पूरी तरह जमने के बाद रिंक को सेशन शुरू करने के लिए उपयुक्त पाया गया। मौसम की अनुकूल परिस्थितियों ने इस बार रिंक को एक सप्ताह पहले ही स्केटिंग सीजन शुरू करने का अवसर दिया है। बुधवार सुबह 8:30 बजे क्लब के सदस्यों ने रिंक का निरीक्षण किया और बर्फ की गुणवत्ता को संतोषजनक बताया। ट्रायल के दौरान स्थानीय सदस्यों के साथ बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने भी बर्फ पर फिसलने के रोमांच का आनंद लिया। सोमवार से लगातार बर्फ जमाने की प्रक्रिया चल रही थी, जिसके बाद आज ट्रायल सफल साबित हुआ।

पर्यटकों ने भी लिया रोमांचक अनुभव
हैदराबाद से आए पर्यटक अंशु और कृष ने पहली बार प्राकृतिक बर्फ पर स्केटिंग का अनुभव किया। उन्होंने बताया कि शिमला पहुंचते ही आइस स्केटिंग रिंक घूमने आ गए और पहली ही कोशिश में स्केटिंग का अलग ही आनंद मिला। ठंड अधिक होने के बावजूद वे इस अनुभव से रोमांचित दिखे। उन्होंने कहा कि वे कल सेशन में भी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे पंजाब कांग्रेस के महासचिव मनोज मनु वड़िंग, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें