Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

खत्म हुआ इंतजार, सात दिन बाद आई पानी की बहार

August 20, 2023

खत्म हुआ इंतजार, सात दिन बाद आई पानी की बहार

सुजानपुर (गौरव जैन) : विभागीय कर्मियों की कड़ी मेहनत रंग लाई है सात दिन बाद सुजानपुर शहर मुख्य बाजार में पानी की सप्लाई बहाल हो पाई है रविवार सुबह 8 बजे पानी की सप्लाई सुचारु हुई। पानी आने की सूचना मिलते ही लोग पानी भरने लग पड़े। हालांकि सप्लाई की रफ्तार धीमी थी लेकिन फिर भी लोगों ने पानी आने के बाद राहत की सांस ली है। प्रथम धरातल पर पानी सप्लाई ठीक रही लेकिन दूसरे और तीसरे माले पर रहने वाले लोगों को पानी नहीं पहुंच पाया। उधर शहर के कुछ एरिया में भी अभी पानी नहीं पहुंचा है लेकिन विभागीय टीम और कर्मी लगातार कड़ी मशकत करके पानी की सप्लाई को नियमित करने का कार्य कर रहे हैं।

बताते चलें कि बीते रविवार मध्य रात्रि को सुजानपुर शहर में बादल फटने के बाद पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप्प हो गई थी। विभागीय मशीनरी खराब हो गई पेयजल टैंक भंडारण में मिट्टी भर गई। जिसके चलते पानी सप्लाई बंद हो गई थी। लगातार कड़ी मेहनत करके पेयजल टैंकों को साफ किया गया, नई मशीनरी लगाई गई। जिसके बाद यह पेयजल सप्लाई बहाल हुई है। विभागीय उच्च अधिकारी नीरज भोगल ने बताया कि पेयजल सप्लाई सुजानपुर में शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमित पानी की सप्लाई होगी जैसे पहले होती थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें