हिमाचल डेस्कः दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात शातिर ने एक किसान यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर लिया और उसके पास मौजूद लाखों रुपये लेकर फरार हो गया।
ये भी देखें :-
राहुल गांधी देंगे जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग, जींद से विशेष बातचीत
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के गांव दुगाना निवासी ट्रांसपोर्टर एवं किसान बलबीर पुंडीर जयपुर से दिल्ली होते हुए पांवटा साहिब जा रही बस में सवार थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। शातिर ने इस मौके का फायदा उठाते हुए पुंडीर के पास मौजूद नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया।
बताया जा रहा है कि बस स्टाफ ने उन्हें नशे में समझते हुए रात करीब 10 बजे बस स्टैंड पर उतार दिया। किसान ठंड में सुबह 6 बजे तक बेहोशी की हालत में वहीं पड़ा रहा। बाद में परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें :-