Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर में कीवी के फलों में भारी उछाल रेंट पहुंचे 400 के पार,  डेंगू के मामले सामने आने के बाद बढ़े दाम 

September 23, 2024

रामपुर में कीवी के फलों में भारी उछाल रेंट पहुंचे 400 के पार,  डेंगू के मामले सामने आने के बाद बढ़े दाम 

रामपुर बुशहर: आपदा में अवसर किसे कहते है ये रामपुर में डेंगू फैलने के बाद पता चल रहा है। जबसे रामपुर में डेंगू फैला है तबसे कीवी और नारियल के दाम आसमान छू रहें है। जो कीवी आम दिनों में 80 से 100 रूपए प्रति किलो बिक रही थी वहीं आज 400 रूपए प्रति किलो बिक रही है। वहीं पानी वाला नारियल आम दिनों में 40 से 60 रूपए का बिकता था। जो कि आजकल 100 रूपए से अधिक बिक रहा है। ऐसा नहीं है कि कीवी और नारियल की पैदावार में कोई कमी आई है लेकिन इन दिनों ये दोनों खानी की चीजें डेंगू के मरीज को फायदा देती है। इसी को देखते हुए इन दिनों के रेट ने आसमान छुआ है। रामपुर में सब्जी विक्रेताओं की माने तो उनका कहना है कि ये रेट पीछे से ही बढ़े है। मंडियों में बैठे व्यापारियों को भी पता है कि रामपुर में डेंगू के मामलों में रिकार्ड इजाफा हुआ है। ऐसे में जो भी व्यक्ति डेंगू के पीडि़त होगा उसे डाक्टर भी इन दोनों इन फलों को  खाने की सलाह देंगे। ऐसे में पीडि़त व्यक्ति के पास कोई अन्य विकल्प भी नहीं है। लेकिन सवाल ये है कि जब डिमांड ज्यादा है तो दाम में कमी होना बाजार व्यापार का एक फार्मूला है। लेकिन यहां पर डिमांड बढ़ते ही दाम भी बढ़ा दिए गए है। ऐसे में व्यापारी आपदा में अवसर को तलाश रहें है। जिस पर न तो फुड निरीक्षक का कोई चैक है और न ही प्रशसन इस और कोई ध्यान दे पा रहा है। जिससे आम आमदी पीस कर रहा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें