Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

25 सितम्बर को शिमला में होगा विधानसभा का घेराव – अमित सूद

September 19, 2023

25 सितम्बर को शिमला में होगा विधानसभा का घेराव – अमित सूद

हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था महंगाई, भाई भतीजावाद और सरकारी संस्थानों को बंद करने की विरोध में अब 25 सितंबर को प्रदेश भाजपा के द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा। तो वहीं इस दौरान कांग्रेस सरकार से 10 गारंटी को लेकर भी सवाल पूछे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अमित सूद ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही अब भाई भतीजा वाद को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। तो वहीं महिलाओं की सुरक्षा भी आज खतरे में पड़ गई है। बीते दिनों ही मुख्यमंत्री के गृह जिला में एक महिला के बाल काटे गए और उसका मुंह काला किया गया। ऐसे में पता चलता है कि कांग्रेस के राज में महिलाओं का क्या सम्मान है। इसके अलावा सरकार के द्वारा जो जनता के बीच अपनी 10 गारंटियों दी गई थी। उसके बारे में भी विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस सरकार से सवाल किए जाएंगे। अमित सूद ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में अपने 10 महीने पूरे कर चुकी है। लेकिन तब से लेकर अब तक वह 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर चुकी है और इसका जवाब आज तक वह जनता को नहीं दे पाए कि आखिर किन कारणों के चलते यह संस्थान बंद करने पड़े हैं। वहीं पूर्व की भाजपा सरकार ने डीजल पर 7 रुपए की कटौती की थी ताकि हजारों लोगों को इसका लाभ मिल सके। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इसे बढ़ा दिया। वही जुलाई माह से लेकर अब तक आपदा प्रबंधन में भी कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। क्योंकि सरकार जहां प्रभावित परिवारों को 1 लाख रुपए राहत देने की बात कर रहे कह रही है। जबकि धरातल पर सच्चाई कुछ और है। धरातल पर को लोगों को 10 से 20 हजार रुपए की नाम मात्र राहत दी गई और अब उनसे तिरपाल भी वापस मांगे जा रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और भाजपा विधायक दल 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर एक प्रदर्शन करने जा रहे हैं। जिसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें