Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्मार्ट सिटी की बात करने वाले अपने क्षेत्र के लोगों को अभी तक बुनियादी सुविधाएं देने में रहें है नाकाम : Kangana Ranaut

May 1, 2024

स्मार्ट सिटी की बात करने वाले अपने क्षेत्र के लोगों को अभी तक बुनियादी सुविधाएं देने में रहें है नाकाम : Kangana Ranaut

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कंगना रनौत ने अपने ननखड़ी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि वे आजकल मंडी क्षेत्र को स्मार्ट सिटी बनाने की बात कर रहें है। जबकि वे रामपुर को अपना घर मानते है, फिर भी आजादी के इतने वर्षों बाद भी आज भी रामपुर क्षेत्र में कई जगह सड़क सुविधा नहीं है। सड़कों की हालत जगह-जगह दयनीय है। ऐसे में उनको लोगों में झूठी वाहवाही बटोरने के बजाय लोगों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने पर ध्यान देना चाहिए था।

उन्होंने बताया कि आपदा के समय में जो सड़कों काे नुकसान हुआ है अभी तक मलवा हटाने का भी उस जगह से प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने ननखड़ी क्षेत्र के लोगों को आज तक सिर्फ अपना वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया। उन्हें यहां आकर सड़कों की दयनीय हालत देखनी चाहिए। कंगना रनौत ने कहा वे लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगी और रामपुर-ननखड़ी क्षेत्र में विकास की दृष्टि और यहां पर पर्यटन की जो भी संभावने है उनको विकसित करने के लिए हरसम्भव प्रयास करेगी।

कंगना रनौत ने कहा कि पूर्व की जयराम के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा ननखड़ी क्षेत्र में लोगों की मांग पर खोले गए पीडब्लूडी डिवीजन, सब डिवीजन खोलिघाट, थैली चकठी में उप तहसील, पशु औषधालय खोलिघाट को जब कांग्रेस सरकार ने बंद किया तब विक्रमादित्य क्यों मौन थे, आज वे किस मुंह से जनता से अपने लिए समर्थन मांग रहें हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो गई है। बार-2 कांग्रेस के झूठे वादों और गारंटियों पर अब विश्वास नहीं करने वाली।

मंडी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार कंगना रंनौत ने अपनी जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत ननखड़ी क्षेत्र के खड़ाहन से की। उसके बाद विभिन्न पंचायतो खुन्नी पनौली, जाहु, खोलीघाट, जबालड़ा, देलठ, शोली, थैली चकठी और शाम होते होते निरथ में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन से सवांद किया और अपने समर्थन में वोट मांगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें