Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पवित्र राधाष्टमी पर्व पर शुरू होते ही हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

September 23, 2023

पवित्र राधाष्टमी पर्व पर शुरू होते ही हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

भरमौर(महिंद्र पटियाल): राधाष्टमी पवित्र शाही स्नान को लेकर मणिमहेश कैलाश धाम में शुक्रवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड उमडी जिसमें अधिकतर, जम्मू कश्मीर, पंजाब व हिमाचल के श्रद्धालुओं की संख्या रही इसके अलावा देश के अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में शिव भक्त पवित्र राधाष्टमी स्नान के लिए मणिमहेश पंहुचे शुक्रवार को दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर त्रिरलोचन महादेव के बंसज संचुई के शिव चेलों द्वारा कार्तिक स्वामी चेले की अनुमति के बाद डल झील तोडने की पंरपरा निभाई गई जिसके बाद पिछले 24 घंटे में शुक्रवार दोपहर तक 70,000 के करीब श्रद्धालुओं ने पवित्र शाही स्नान में आस्था की डुबकी लगाई।

एस डी एम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की मौसम के अनुकूल रहते ही यात्रा बेहतर तरीके से चल रही है। गत वर्ष हिमाचल व अन्य राज्यों में भारी बरसात के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी रही फिर भी शिव भक्तों के जयकारों से शिव नगरी भरमौर शिवमय हो गया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें