हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में न्यू ईयर की रात को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य युवती घायल हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। यह हादसा पेराफिट और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के कारण हुआ। सभी बर्थडे और न्यू ईयर सेलिब्रेट करके लौट रहे थे और हादसा हो गया। घायल महिला को इलाज के लिए मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया है। सभी लोग कुल्लू के ही रहने वाले हैं
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान सतपाल निवासी कुल्लू के रूप में हुई है और मृत लड़कियों की शिनाख्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर को सतपाल का बर्थडे था और वह अपनी तीन महिला दोस्तों के साथ बर्थडे और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने कसौल गया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में सड़क हादसा: इनोवा कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर; 3 लोगों की मौत
सभी दो से तीन बजे के बीच कसौल से वापस लौट रहे थे और कार भूतनाथ के पास पहले पैराफिट से टकराई और बाद में सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। हादसे के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कार से निकाला। तीन की तो मौत हो गई और घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक सतपाल टैटू आर्टिस्ट था और कुल्लू के अखाड़ा बाजार में दुकान चलाता था। कुल्लू अस्पताल में तीनों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
Video: अब्दुल्ला सरकार DDC चुनाव कराने को तैयार नहीं: मंज़ूर गनी