इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के माध्यम से युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता से चयनित तीन युवा शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहां से चयनित तीन युवाओं को जनवरी में दिल्ली में राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा।
जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में तीन छात्रों का चयन किया जाएगा। जो आगामी समय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन युवाओं का चयन किया जाएगा। जो जनवरी माह में दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाग लेंगे। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत वर्ष से आए युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए माई भारत की जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी युवाओं के बीच अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
ऐसे में भारत सरकार का भी प्रयास है कि जो भी युवा अपने मत का प्रयोग करते हैं। उन सब से यह राय ली जाए कि किस तरह से देश को विकसित बनाया जा सके और किस तरह से देश को समृद्ध बनाने में युवाओं की सहभागिता भी दर्ज की जाए। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के बाद शिमला में राज्य स्तर की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी और विजेता तीन युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस में भाग लेने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा।

