Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र ने महाराज दशरथ से राम व लक्ष्मण को माँगा

October 5, 2024

राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र ने महाराज दशरथ से राम व लक्ष्मण को माँगा

ऊना: श्री रामलीला कमेटी ऊना द्वारा शुरू किए गए श्री रामलीला मंचन के तीसरे दिन जय प्रिया शरण व उनके कलाकारों द्वारा बेहतरीन मंचन श्री रामलीला का किया गया ।कथा व्यास विष्णु जी ने कथा को आगे बढ़ाया ।नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, पार्षद उर्मिला चौधरी, पूर्व पार्षद कैप्टन चरणदास ,सामाजिक कार्यकर्ता रितेश गोयल व एडवोकेट ओंकार कपिला ने तीसरे दिन की शुरुआत की। श्री रामलीला कमेटी ऊना ने सभी को सरोपे भेंट कर सम्मानित भी किया। प्रसंग को आगे बढ़ते हुए दिखाया गया कि किस प्रकार से राक्षस मिलकर विश्वामित्र के यज्ञ को खराब कर रहे थे और ऋषियों को परेशान कर रहे थे ।

ऐसे में विश्वामित्र महाराज दशरथ के पास पहुंचे उनसे राम व लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा हेतु देने को कहा, महाराज दशरथ ने कहा कि और कुछ भी मांग ले राम व लक्षमण के बिना उनके प्राण निकल जाएंगे, जिस पर विश्वामित्र क्रोधित हुए और श्राप देने की बात कहते हुए सरयू किनारे गए। ऋषि वशिष्ठ ने महाराज दशरथ को कहा कि राम व लक्ष्मण को भेजना अच्छा रहेगा और ऋषि वशिष्ठ ने विश्वामित्र को मनाया और राम व लक्ष्मण को उनके साथ भेजा। राम व लक्ष्मण ने ताड़का वध किया। मरीच को तीर से ही लंका में भेज दिया अन्य राक्षसों को समाप्त किया ।इसी दौरान जनकपुरी से सीता स्वयंवर का निमंत्रण भी प्राप्त हुआ ,जिस पर राम व लक्ष्मण को साथ ले जाने की बात महर्षि ने कही। श्री रामलीला मंचन में नशे के विरुद्ध संदेश दिया गया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें