Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूमि कटान रोकने के लिए शहर भर में नगर निगम लगाएगा बांस के पेड़ ओर घास

September 18, 2023

भूमि कटान रोकने के लिए शहर भर में नगर निगम लगाएगा बांस के पेड़ ओर घास

राजधानी शिमला में बरसात में भारी नुकसान हुआ है ओर जगह जगह लैंडस्लाइड हुआ है सैकड़ो पेड़ गिर गए है । शहर में अभी भी जमीन धसँ रही है। वही अब भूमि कटाव रोकने के लिए नगर निगम ने नई तरकीब निकाली है अब जहा पर भी लैंडस्लाइड हुआ है वहा पर नगर निगम बांस के पेड़ और घास लगाने का अभियान शुरू कर दिया है।सोमवार को शनान से महापौर सुरेंद्र चौहान ने इसकी शुरुआत की। शनान में भारी लैंडस्लाइड हुआ था जहा नाभबाहर से लेकर शनान तक भू संकलन हुआ था और यहां पर अब भूमि कटान को रोकने के लिए बस के पेड़ लगाए जा रहे हैं ताकि और ज्यादा भू संकलन ना हो।

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला शहर में नगर निगम द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया हुआ है और शहर भर में पौधे लगाए जा रहे हैं। शहर में साथ में काफी जगह लैंडस्लाइड हुआ था और भूमि कटान काफी ज्यादा हुआ है इसको देखते हुए शहर में लैंडस्लाइड की जगह पर बस के पेड़ और घास लगाई जा रही है ताकि आने वाले दिनों में और भूमि काटना हो उन्होंने कहा कि शहर में बरसात में जहां-जहां भी लैंडस्लाइड हुआ है वहां पर बस के पेड़ लगाए जाएंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें