
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर से चंडीगढ़ के बीच चल रही एलाइंस एयर की हवाई सेवा पिछले एक सप्ताह से बंद हैं। एलाइंस एयर के जहाज ने एक सप्ताह से भुंतर से चंडीगढ़ के बीच उड़ान नहीं भरी है। उड़ान बंद होने से पर्यटक परेशान हैं। कुल्लू, मनाली के पर्यटन कारोबारियों में भी निराशा है।
हवाई सेवा क्यों बंद की गई है, इसको लेकर एलाइंस कंपनी के अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। कुल्लू से चंडीगढ़ के बीच इस हवाई सेवा का लोगों को लाभ मिल रहा था। खासकर चंडीगढ़ से कुल्लू आने वाले पर्यटकों को यहां पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...