Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में हुआ दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पांच युवकों की हुई मौत

October 27, 2024

हिमाचल में हुआ दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पांच युवकों की हुई मौत

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बरोट के समीप लचकंडी शनिवार देर रोत एक कार के गहरी खाई में गिरने से पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान धमच्याण गांव के गंगा राम (22) सागर (17) कर्म सिंह (34) गुलाब सिंह (27) और राजेश (25) के रूप में की गई है। पांचों बरोट गांव में शादी समारोह में गए थे और वापसी में कार गहरी खाई में गिर गई।

इस घटना की सूचना रविवार सुबह उस समय मिली,जब एक भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में लुढ़की कार देखी। इसकी सूचना आस-पास के ग्रामीणों को दी गयी।

तदोपरांत पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी टिक्कन पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षत विक्षत शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया।

वहीं मंडी की पुलिस आयुक्त साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह हादसा किन कारणों से हुआ इसकी छानबीन की जाएगी।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने सड़क दुर्घटना के प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें