Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुराने बस अड्डे शिमला के पास दर्दनाक हादसा, वाहन के नीचे कुचले जाने से व्यक्ति की मौत

September 3, 2023

पुराने बस अड्डे शिमला के पास दर्दनाक हादसा, वाहन के नीचे कुचले जाने से व्यक्ति की मौत

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पुराने बस अड्डे के ठीक सामने रविवार की सुबह एक भयावह हादसा पेश आया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि किसी वाहन के नीचे आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन को हादसे की जानकारी दी की गई तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति का शव बरामद किया गया। हालांकि व्यक्ति कौन है इसको लेकर अभी कोई भी पुख्ता जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्यक्ति नेपाली मूल का है।

मौके पर मौजूद निजी बस चालक रामकुमार ने बताया कि हादसा सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे के बीच पेश आया। रामकुमार ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो हादसे को 10 मिनट बीत चुके थे। शव खुले में पड़ा हुआ था और रक्त सड़क पर फैल गया था। इसके बाद रामकुमार ने शव को कपड़े से ढाका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें