Site icon Dainik Savera Times

Kullu : स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने पर प्रशिक्षण

Training on strengthening self-help groups : कुल्लू। कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में जाईका परियोजना की जिला इकाई हमीरपुर के सौजन्य से स्वयं सहायता समूहों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना चरण-II के तहत बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों के 36 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में समूह गठन, नेतृत्व विकास, बचत, बैंक खाता संचालन, पारदर्शिता और विवाद समाधान सहित समूहों को सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना चरण-II के अंतर्गत बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों के 36 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण संयोजक डॉ. सुधीर ने प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए परियोजना के उद्देश्यों, सब्जी उत्पादन तथा स्वयं सहायता समूहों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संसाधन व्यक्ति सेवानिवृत्त उपनिदेशक कृषि डॉ. रवि शर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. नरेश कुमार तथा डॉ. अमर सिंह कौंडल ने स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं संवर्धन, समूह के नियम, बचत, बैंक खाता संचालन, क्षमता निर्माण, नेतृत्व विकास और विवाद समाधान सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान समूह बैठकों के आयोजन, आवश्यक दस्तावेजों के रखरखाव, पारदर्शिता, आपसी विश्वास और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही टीम निर्माण तथा फेडरेशन से जुड़ाव को समूहों की मजबूती के लिए आवश्यक बताया गया। प्रशिक्षुओं को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अभिसरण तथा डिजिटलीकरण की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं ने परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाली समस्याओं और उनके समाधान को लेकर अपने अनुभव साझा किए। कृषक प्रशिक्षण केंद्र के उप-प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश कुमार जनजिहा ने संवाद के माध्यम से प्रशिक्षण से मिले लाभ की जानकारी ली और सभी प्रशिक्षुओं का आभार व्यक्त किया। Also Read :
Exit mobile version