Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो दिवसीय खेलो इंडिया महिला वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

September 9, 2023

दो दिवसीय खेलो इंडिया महिला वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

कांगड़ा (मनोज): दो दिवसीय खेलो इंडिया महिला वर्ग 18 वर्ष से कम आयु का बास्केटबॉल प्रतियोगिता 5 * 5 व 3 * 3 का शुभारंभ एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने किया। इस दौरान आयोजनकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया वहीं मुख्य अतिथि एवम अन्य गणमान्य लोगों को टोपी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए आयोजन करता बधाई के पात्र हैं । बड़े गर्व की बात है कि खेलो इंडिया प्रतियोगिता करवाने के लिए प्रदेश के दो शहरों को चुना गया है जिसमें कांगड़ा व सोलन के सनावर शामिल है। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वही बच्चों को भी अपना एक लक्ष्य मानकर उसमें कड़ी मेहनत कर अपना करियर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलो के प्रति अभिभावक भी अपने बच्चो को इस ओर जागरूक कर रहें हैं। इस दौरान प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया प्रतियोगिता शुरू की गई थी। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। ऐसे आयोजनों से खेलों को मजबूती मिलेगी वहीं युवा वर्ग भी नशे से दूर रहकर खेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लें सके। उन्होंने कहा है कि कांगड़ा में एक खेल अकादमी खोलने पर विचार किया जा रहा है जिसमें सभी तरह की खेलो को रखा जाएगा ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और अच्छे ढंग से प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम ऊंचा कर सके। इस दौरान प्रदेश बास्केटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ,जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीतू दमीर ,जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी, राजेश परियाल, अशोक शर्मा, प्रेम सागर, अजय सूद , संदीप मितल, पवन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें