Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: पिन पार्वती नदी में डूबे दो ITI छात्र, युवकों के शव हुए बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम

March 21, 2025

Himachal News: पिन पार्वती नदी में डूबे दो ITI छात्र, युवकों के शव हुए बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम

Himachal News : जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के तहत लारजी में बीते दिन पिन पार्वती नदी में नहाने उतरे दोनों युवकों के शव अब पुलिस की टीम ने बरामद कर लिए है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों मृतक युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।

पिन पार्वती नदी में डूबे दो ITI छात्र, युवकों के शव हुए बरामद

सैंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन दोनों छात्र आईटीआई थलौट में पढ़ाई कर रहे थे। वो दोपहर के समय ये दोनों छात्र नदी में नहाने के लिए गए थे. लेकिन पानी गहरा होने के चलते दोनों उसमें डूब गए। बीते दिन से ही पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों युवकों की तलाश की जा रही थी। ऐसे में पुलिस के द्वारा गोताखोर भी बुलाए गए। शुक्रवार सुबह गोताखोरों ने पानी में से दोनों युवकों के शब्द बरामद कर लिए हैं। मृतक युवकों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र गीतानंद निवासी गाँव भुराह डाक घर गुराण तह. बाली चौकी, आयु 18 वर्ष व घनश्याम सिंह पुत्र दया राम गाँव काहरा डा.खलवान तहसील बाली चौकी जिला मण्डी आयु 18 वर्ष के रूप में हुई हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों के शव को बरामद कर लिया गया और शव जल्द ही परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं उन्होंने अन्य लोगों से भी आग्रह किया है कि वह नदी नालों के किनारे ना जाए। क्योंकि कुछ जगह पर पानी गहरा होने के चलते कोई भी दुर्घटना हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें