Site icon Dainik Savera Times

Himachal: नाहन-कुमारहट्टी NH-907A पर दो सड़क हादसे, पलटा पेट्रोल टैंकर, बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त

bengaluru Road Accident

bengaluru Road Accident

हिमाचल डेस्कः नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907A पर मंगलवार देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। पहले हादसे में सराहां से किन्नौर जा रहा पेट्रोल से भरा टैंकर चरानी घाट के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर में आग नहीं लगी और चालक बाल-बाल बच गया।

ये भी पढ़ें :-

दूसरे हादसे में चरावग के पास एक बोलेरो जीप पलट गई, जिसमें सवार एक महिला सहित दो लोगों को चोटें आईं। महिला को गंभीर चोटें लगीं, जबकि अन्य को मामूली। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

सराहां पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बोलेरो हादसा चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही से हुआ। जिला सिरमौर के एसपी निश्चित सिंह नेगी ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version