एंटरटेनमेंट डेस्क: मशहूर यूट्यूबर Armaan Malik एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पहली पत्नी Payal Malik ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। इस तरह अब अरमान कुल पांच बच्चों के पिता बन चुके हैं। अरमान के घर बेटा हुआ है। इस खुशखबरी के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पायल अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं और अरमान अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए हैं। हालांकि, अभी तक बच्चे का चेहरा और जेंडर सार्वजनिक नहीं किया गया है। तस्वीर के साथ अरमान ने लिखा- जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बाढ़ लगा दी।
View this post on Instagram
बता दें इससे पहले अरमान ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें अस्पताल में डिलीवरी की तैयारियां दिखाई गई थीं। उस दौरान उनकी दूसरी पत्नी Kritika Malik भी पायल के साथ मौजूद थीं और पूरे परिवार के साथ इस खास पल का इंतजार कर रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें अरमान मलिक यूट्यूब के साथ-साथ रियलिटी शो Bigg Boss OTT Season 3 में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में उनकी मौजूदगी के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी। अरमान की पारिवारिक जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है, क्योंकि उन्होंने पायल और कृतिका दोनों से शादी की है। पायल अब चार बच्चों की मां बन चुकी हैं और कृतिका एक बच्चे की मां हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...