Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊना पुलिस ने दो सगे भाइयों को कैश और चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

October 20, 2024

ऊना पुलिस ने दो सगे भाइयों को कैश और चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में सदर थाना के तहत जलग्रां टब्बा में पुलिस ने दो सगे भाइयों को चिट्टा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार और संदीप कुमार निवासी जलग्रां टब्बा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुबह जलग्रां टब्बा में दबिश दी। पहले विकास कुमार की तलाशी ली गई जिसके पास से 0.22 ग्राम चिट्टा और 20,200 रुपए की नगदी बरामद हुई। जब पुलिस कार्रवाई कर रही थी तब संदीप कुमार उर्फ लक्की ने घबराकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके कमरे से 0.49 ग्राम चिट्टा और 38,560 रुपए की नकदी बरामद की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें