Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय नूरपुर के स्वयं सेवियों ने निकाली कलश यात्रा

October 10, 2023

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय नूरपुर के स्वयं सेवियों ने निकाली कलश यात्रा

नूरपुर( पंकज कौशल): राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ विश्वजीत सिंह ने की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्रांगण से मिट्टी उठाकर कलश में डालकर की। इस कार्यक्रम के तहत लगभग 70 स्वयंसेवियों ने अपने-अपने घरों से लाई हुई मिट्टी और चावल तथा प्रांगण की मिट्टी कलश में डालकर यात्रा का शुरुआत की। कलश यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने पंचप्रण शपथ ग्रहण की जो निम्नांकित है:-

1.भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।

2. गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

3.देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे।

4.भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे।

5.नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता निभाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया। इस दौरान एनसीसी के कार्य प्रभारी लेफ्टिनेंट सुरजीत सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉक्टर मनोज कुमार ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त प्राध्यापक वर्ग एवं अन्य कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें