Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने ट्रक ऑपरेटर यूनियन से की मुलाकात, कहा- ट्रक ऑपरेटर हमारे परिवार के हैं सदस्य

February 16, 2023

केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने ट्रक ऑपरेटर यूनियन से की मुलाकात, कहा- ट्रक ऑपरेटर हमारे परिवार के हैं सदस्य

शिमलाः केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से दाड़लाघाट बरमाणा ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर हमारे परिवार के सदस्य हैं और जिस प्रकार से सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से हिमाचल प्रदेश और ट्रक ऑपरेटर को बड़ा घाटा हुआ है यह गंभीर स्थिति है। मैंने सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उनके कैबिनेट से बात की है और जल्द इस समस्या को समाप्त करने के लिए समाधान निकाला जाए।

उस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित थे और सरकार का रवैया भी इस गंभीर समस्या को सॉल्व करने के लिए सकारात्मक था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से स्थिति हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हुई है। इससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है और जितनी जल्दी यह समस्या समाप्त होगी उतनी जल्दी हमारे भाइयों का रोजगार वापिस चले इसके लिए हम कार्यरत हैं।

इस विषय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए हमें एक होकर ट्रक ऑपरेटर के हित में काम करेंगे, इस बैठक में ट्रक ऑपरेटर ने अपनी समस्या हमारे समक्ष रखी है और इसको समझने के उपरांत हम भी केंद्र में बात करेंगे। इस समस्या से हिमाचल की अर्थव्यवस्था भी काफी बिगड़ी है और हम प्रयास करेंगे कि जल्दी से जल्दी यह समस्या समाप्त हो और रोड पर ट्रक एक बार फिर आवागमन करते दिखाई दे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें