Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द बनेगा तीसरे नंबर की इकॉनोमी वाला देश: जेपी नड्डा

October 11, 2026

मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द बनेगा तीसरे नंबर की इकॉनोमी वाला देश: जेपी नड्डा

कुल्लूः भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच नंबर की इकोनॉमी वाला देश बन चुका है। ऐसे में अब जल्द ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तीसरे नंबर पर पहुंचने वाला है। वहीं केंद्रीय योजनाओं का सीधा लाभ देकर प्रधानमंत्री ने बीच की हिस्सेदारी भी खत्म की है।

यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पतलीकूहल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। जिला कुल्लू के पतलीकूहल में मनाली भाजपा के द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ अन्य भाजपा नेता भी जनसभा में शामिल हुए।

जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज दुनिया भर की यह रिपोर्ट साबित करती है कि भारत एक ऐसा देश बन गया है। जो लगातार आर्थिक विकास में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हिमाचल की जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ दे रही है और आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता ने भी तय कर लिया है कि यहां पर कांग्रेस की सरकार को हटाकर बीजेपी की सरकार बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी खुद इस बात को कहते थे कि वह दिल्ली से 1 रुपए भेजते हैं तो जनता के पास 15 पैसे पहुंचते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पूरी राशि किसानों और गरीबों के खातों में पहुंचाई है और बीच में जो लोग अपनी हिस्सेदारी रखते थे।

उसे भी पूरी तरह से खत्म किया है। हिमाचल प्रदेश की जनता को भी केंद्रीय योजनाओं से लाभ मिला है और अब प्रदेश की जनता भी हिमाचल में जल्द बदलाव लाने वाली है।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें