Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर महाविद्यालय में बरपा हंगामा, नहीं हुआ पीटीए कमेटी का चयन

September 16, 2023

सुजानपुर महाविद्यालय में बरपा हंगामा, नहीं हुआ पीटीए कमेटी का चयन

सुजानपुर(गौरव जैन): राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में शनिवार को पीटीए कमेटी का गठन होना था इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन ने तिथि एवं समय निर्धारित किया था जिसके मुताबिक तमाम कार्रवाई प्रारंभ हुई छात्र-छात्राओं के अभिभावक इस दौरान पहुंचे लेकिन इसी बीच महाविद्यालय प्रशासन ने कमेटी के गठन के लिए नई तिथि 24 सितंबर रविवार को निर्धारित कर दी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने महाविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को जो पीटीए कमेटी के गठन हेतु नई तिथि निर्धारित की गई है उसे वह मान्य नहीं करेंगे महाविद्यालय प्रशासन मनमानी कर रहा है राजनीति कर रहा है जिसके चलते कमेटी के गठन के निर्धारित तिथि को स्थगित करके नई तिथि दी जा रही है बताते चलें कि शनिवार को जैसे ही कमेटी के गठन के लिए उम्मीदवार तय हुई सर्वसम्मति ना होने के कारण वोटिंग प्रक्रिया को अपनाया जाना था इसी बीच हंगामा शुरू हो गया विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में प्रधान राहुल सचिव बेबी ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक दबाव के चलते तिथि को स्थगित किया है जो सहन नहीं किया जाएगा उधर महाविद्यालय प्रशासन ने आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने बेवजह हंगामा खड़ा कर दिया जिसके चलते उन्हें पुलिस प्रशासन को बुलाना पड़ा और नई तिथि घोषित करनी पड़ी सुजानपुर महाविद्यालय की पुरानी पीटीए कमेटी के प्रधान शशि राणा ने इस पूरे प्रकरण पर विधायक राजेंद्र राणा पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं उधर पीटीए कमेटी के उप प्रधान प्रकाश सड़ियाल ने भी महाविद्यालय प्रशासन को कोसते हुए कहा कि यह शिक्षा का मंदिर है यहां राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन महाविद्यालय प्रशासन राजनीति के दबाव के चलते काम कर रहा है जिसे सहन नहीं किया जाएगा उधर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष मीडिया प्रभारी एवं इकाई सचिव ने महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहां की महाविद्यालय प्रशासन ने बिना वजह ही तिथि को स्थगित कर दिया अब जब हम महाविद्यालय प्रशासन से बात करना चाहते हैं तो वह हमें समय न देकर अपने आप को कमरे में बंद करके बैठ गए हैं हमसे मिल नहीं रहे हैं इसी बीच बच्चों के अभिभावकों ने भी महाविद्यालय प्रशासन पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं उधर महाविद्यालय प्रशासन ने मौके की स्थिति को देखते हुए तत्काल एडवाइजरी कमेटी की बैठक रखी जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि पीटीए कमेटी का गठन अब 24 सितंबर रविवार को होगा

Box महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर अजायब सिंह वनियाल ने कहा कि 24 सितंबर रविवार को पीटीए कमेटी के गठन के लिए विशेष बैठक रखी गई है हंगामे के बीच इसे स्थगित करना पड़ा उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रक्रिया में वही अभिभावक पात्र होंगे जिन्होंने बच्चों के फॉर्म भरते समय अपने नाम उसमें दर्ज किए होंगे उन्होंने कहा कि वह छात्र संगठन और बच्चों के अभिभावकों से एक नहीं दो नहीं तीन बार मिलने गए थे जिसके बाद ही नई तिथि निर्धारित हुई है

Box छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीयो पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने पीटीए कमेटी की वैठक में आकर राजनीति की जबकि उनके इस कमेटी में आने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि उनके ना तो यहां बच्चे पढ़ते हैं और ना ही वह बैठक में भाग लेने के लिए मान्य थे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें