Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोक निर्माण विभाग में अब जल्द होगी खाली पदों पर नियुक्ति : Vikramaditya Singh

January 27, 2023

लोक निर्माण विभाग में अब जल्द होगी खाली पदों पर नियुक्ति : Vikramaditya Singh

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में अब जल्द ही लोक निर्माण विभाग में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। ताकि विभाग के कार्यों में कोई विलंब ना हो सके। इसके अलावा जिला कुल्लू के भूतनाथ पुल को लेकर 4 फरवरी को एक बैठक रखी गई है और उसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि किस तरह से भूतनाथ पुल की मरम्मत की जाएगी। यह बात ढालपुर पहुंचे लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहीं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुल्लू जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण 3 के तहत नई 17 सड़कों के विकास कार्य चल रहे हैं। जिनमें से 15 कार्य प्रगति पर है और इसके लिए 65 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जा रही है।

वहीं नाबार्ड के तहत भी 24 नई सड़कों के कार्य चल रहे हैं जिन पर 115 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा व्यास नदी पर राइट और लेफ्ट बैंक को जोड़ने के लिए भी विभिन्न पुलों का निर्माण किया जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भूतनाथ पुल के मामले को लेकर 4 फरवरी को अंतिम निर्णय लिया जाएगा और जल्द से जल्द इसे ठीक कर जनता को समर्पित किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेल पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए हरियाणा व राजस्थान की पॉलिसी का भी अध्ययन किया जा रहा है। ताकि भविष्य में आने वाले समय में हिमाचल में एक अच्छी खेल नीति लागू कर खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा हिमाचल में रूरल ओलंपियाड के माध्यम से ग्रामीण खेलों को भी बढ़ावा देकर युवाओं को एक अच्छा मंच प्रदान किया जाएगा। ताकि ग्रामीण खेलों में भी युवा हिमाचल का नाम रोशन कर सके।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पुल को लेकर दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज कुल्लू के बहु चर्चित भूतनाथ पुल का निरीक्षण किया। 4 साल से बंद पड़े इस पुल से जनता को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने इसका निरीक्षण कर विभाग को निर्देश जारी किये है। उन्हीने बताया कि 4 तारिक को एक मीटिंग की जाएगी जिसमें आगामी ऐक्शन को लेकर फैसला लिया जाएगा। यदि इस ब्रिज को बनाने में कॉन्ट्रैक्ट द्वारा खामियां सामने आती है तो ऐसे कॉन्ट्रैक्टर को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। इस पुल को लेकर अब फाइनल फैसला इस रिव्यु मीटिंग के बाद ही लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें