Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में डीजल पर वैट बढ़ोतरी गरीबों पर बोझ : पूर्व CM Jairam Thakur

January 8, 2023

Himachal में डीजल पर वैट बढ़ोतरी गरीबों पर बोझ : पूर्व CM Jairam Thakur

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री आमने सामने आ गए है। प्रदेश में आज से डीजल महंगा हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने नए मंत्री बनाने के साथ ही प्रदेश के लोगों को महंगाई का झटका भी दिया। प्रदेश में डीजल पर वैट को बढ़ाया गया। इससे प्रदेश में डीजल के दाम 83 की जगह 86 रुपए से ऊपर पहुंच गए। नई अधिसूचना के अनुसार, अब डीजल 3.01 प्रति लीटर महंगा हो गया है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने हिमाचल की गरीब जनता को एक और तोहफा दिया है शनिवार रात को प्रदेश सरकार ने डीजल पर 3.01 रुपए का वेट बढ़ा दिया है पहले डीजल पर 4.40 वेट लगता था जिसको बढ़ाकर अब प्रदेश सरकार ने 7.40 कर दिया है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी सीधा-सीधा यह दिखाता है कि प्रदेश में माल भाड़े में बढ़ोतरी तय है और किसानों पर भी इसका बोझ बढ़ने वाला है। हिमाचल में प्रति लीटर डीजल अब 86 रुपए का मिलने वाला है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल की जनता को बड़ा तोहफा दिया है डीजल में 3.01 रुपए की बढ़ोतरी कर उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर बोझ डाल दिया है इससे प्रदेश में महंगाई बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज 13 नेताओं की नियुक्ति प्रदेश सरकार ने की है और उसमें से छह सीपीएस बनाए हैं उसे भी प्रदेश पर आर्थिकी पर बोझ बढ़ेगा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें