Site icon Dainik Savera Times

शिमला में बैरियर समीप पेट्रोल पंप के पास पंजाब नंबर की गाड़ी पर गिरा सूखा पेड़

शिमला : शिमला में बैरियर समीप पेट्रोल पंप के पास पंजाब नंबर की एक चलती गाड़ी पर देवदार का सूखा विशाल पेड़ गिर गया है। पेड़ के गिरने से गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। गाड़ी में 2 लोग सवार बताए जा रहे है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

पंजाब नंबर की टैक्सी गाड़ी चंडीगड़ से शिमला की तरफ आ रही थी। जब यह गाड़ी शिमला में बैरियर में पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तो इस पर अचानक से देवदार का एक विशाल गिर गया। जिससे गाड़ी का छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, शीशे में दरारे आ गयी। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

गाड़ी में दो लोग सवार थे जो पूरी तरह सुरक्षित है। गाड़ी में एक चालक जबकि अन्य एक व्यक्ति सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है जो किसी सरकारी काम से शिमला की तरफ आ रहा था। उधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में गाड़ी में दो लोग सवार थे। जिसमें एक गाड़ी चालक व जबकि एक अन्य व्यक्ति था। दोनों पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस बयान दर्ज कर रही है। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version