Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: मनाली में अटल टनल के अंदर कई वाहन आपस में टकराए, चार पर्यटक घायल

June 14, 2026

Himachal: मनाली में अटल टनल के अंदर कई वाहन आपस में टकराए, चार पर्यटक घायल

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच अटल टनल रोहतांग के अंदर कई वाहन आपस में टकरा गए। रविवार सुबह बड़ी संख्या में पर्यटक अटल टनल पार कर लाहुल के बारालाचा, शिंकुला और स्पीति की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टनल के भीतर हलके जाम के बीच यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें :-

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ (CH) नंबर के एक टेम्पो ट्रैवलर ने पीछे से हिमाचल प्रदेश (HP) नंबर के टेम्पो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद HP नंबर का वाहन आगे चल रही हरियाणा (HR) नंबर की गाड़ी से जा भिड़ा। बताया जा रहा है कि CH नंबर के टेम्पो ट्रैवलर चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जो दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी है।

हादसे की वजह क्या है?

अटल टनल में निर्धारित गति सीमा का पालन न करने के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। अक्सर पर्यटक जल्दबाजी में वाहन की रफ्तार बढ़ा देते हैं, जिससे आगे चल रहे वाहनों से टक्कर होने का खतरा बढ़ जाता है। टनल के भीतर ओवरटेकिंग और तेज गति से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसों में वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि टनल के विभिन्न स्थानों पर गति सीमा संबंधी निर्देश लगाए गए हैं, लेकिन कई चालक इनका पालन नहीं कर रहे हैं।

 मामले की जांच कर रही पुलिस

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अटल टनल के भीतर निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरटेकिंग से बचने और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें