Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 5 नारकंडा के पास वाहनों की आवाजाही हुई बाधित

December 23, 2024

बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 5 नारकंडा के पास वाहनों की आवाजाही हुई बाधित

रामपुर/बुशहर(मीनाक्षी): हिमाचल प्रदेश के उच्चाई वाले क्षेत्रों में वीरवार दिन से लगातार हो रही बर्फबारी ने जन जीवन को  प्रभावित कर दिया है। बर्फबारी के कारण राज्य के कई क्षेत्रों में सड़कें और मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। विशेषकर शिमला, कुल्लू, और मंडी जिलों में बर्फबारी का असर अधिक देखने को मिल रहा है।

-राष्ट्रीय राजमार्ग 05  नारकंडा के पास 

बर्फबारी के कारण पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे शिमला से रामपुर  जाने वाले वासियों के लिए यात्रा करना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग पर बर्फ के जमाव के कारण वाहनों का आवागमन रुक गया है। रामपुर से शिमला जाने वाली बसें भी बसंतपुर होकर भेजी जा रही है। जानकारी देते हुए अड्डा प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 5 नारकंडा के पास वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। उन्होंने बताया कि वाया बसंतपुर होकर बसों को भेजा जा रहा है।

वहीं बता दें कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है और ठंड में वृद्धि हुई है, जिससे लोगों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला के आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी जारी है।

प्रदेश सरकार ने बर्फबारी के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें तैनात की हैं। सड़कें खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी और ठंड के कारण कार्यों में देरी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बर्फबारी की चेतावनी दी है, जिससे आने वाले समय में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 305 भी जलोड़ी जो के पास बंद हो गया है। इस विपरीत मौसम में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा करते समय सावधानी बरतें और अत्यधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों से बचें।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे ये मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन, 50 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें