Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video: रामपुर के नोगली में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

January 22, 2025

Video: रामपुर के नोगली में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

रामपुर बुशहर: शिमला जिले के रामपुर के नोगली में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है।  एक तेज रफ्तार गाड़ी दो राहगीरों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिनमें एक युवती और एक युवक शामिल है। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी उपचार के लिए पहुंचाया गया। जबकि पुलिस ने भी मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में आशिका निवासी गाहन एक बॉक्सिंग खिलाड़ी भी है और  कोच पंकज निवासी बिलासपुर बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आशका की टांग फ्रेक्चर हो गई है, जबकि पंकज की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटे आई है।

बताया जा रहा है कि सुबह के समय रामपुर से शिमला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे चल दो लोगों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हवा में उड़ते हुए नजर आए। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।

 

वहीं डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि

नोगली में राष्ट्रीय उच्च मार्ग -05 पर एक वाहन न0 HP52B-9226 ने दो राहगीर को टक्कर मारी है। दुर्घटना में राहगीर पकंज  व आशका को चोटें आई है जिनका इलाज  खनेरी अस्पताल में चल रहा है। वाहन चालक रत्न सिंह डोगरा पुत्र  बहादूर दास निवासी गांव सुरु डाकघर कूट तहसील रामपुर जिला शिमला  के खिलाफ भा0न0सं की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है तथा मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें :- 27 अप्रैल को हिमाचल दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, यहां देखें पूरा शेड्यूल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें