Site icon Dainik Savera Times

Himachal News : विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा खंड विकास का अधिकारी

Himachal News : हिमाचल प्रदेश में विजीलैंस ने बीडीओ को 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। विजीलैंस की टीम ने सोमवार को बीडीओ प्रागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ विजीलैंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वीरेंद्र कुमार ने प्रागपुर की कड़ोआ पंचायत की प्रधान रीना देवी से रिश्वत मांगी थी। बीडीओ पर आरोप है कि उसने डीसी ऑफिस से निर्माण कार्य के लिए 1.50 लाख रुपए रिलीज करवाने के लिए रिश्वत मांगी थी। रीना देवी ने इसकी शिकायत विजीलैंस को दी। इसके बाद विजीलैंस ने जाल बिछाया और आज रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

Exit mobile version