-
Himachal News : हिमाचल प्रदेश में विजीलैंस ने बीडीओ को 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। विजीलैंस की टीम ने सोमवार को बीडीओ प्रागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ विजीलैंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी.