Site icon Dainik Savera Times

Vipin Parmar का बड़ा बयान, नगर निगम के बाद प्रदेश में बनेगी BJP की सरकार

शिमला (गजेंद्र) : नगर निगम शिमला के चुनावों के बीच बीजेपी विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों को कांग्रेस पार्टी प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस गारंटियों को पूरा तो कर नहीं पा रही है। कांग्रेस के दिग्गज कह रहे हैं कि कांग्रेस में उनका गला घुट रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नगर निगम में भी फिर से बहुमत से काबिज होगी और प्रदेश में भी उनकी सत्ता लौटेगी। हालांकि कांग्रेस के विधायकों के बीजेपी से संपर्क में होने का सवाल वो टाल गए उन्होंने कहा कि वह मौके आने पर बताएंगे की कितने विधायक उनके संपर्क में हैं।

विपिन परमार ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि शिमला में ज्यादा समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा लेकिन यहां हिल्स क्वीन में जो काम होना चाहिए था नहीं हुआ। स्मार्ट सिटी पीएम और जयराम ठाकुर की देन है। कांग्रेस शिमला के लिए पानी और अन्य योजनाओं की बात कर रही हैं यह सब बीजेपी की देन है। पर्वतमाला और पानी की योजना बीजेपी लेकर आई हैं।

5 लाख रोजगार देने की बात करने वालो ने व्यवस्था परिवर्तन की सरकार ने करोना काल में सेवाएं देने वालो को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग में फैसला लिया गया जिसमें दूर दराज के क्षेत्रों में बिना इंटरव्यू के अध्यापकों के पद भरने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया गया लेकिन अगले ही दिन मुख्यमंत्री इसको नकार देते हैं। सीएम और मंत्रिमंडल के बीच कोई तालमेल नहीं है। कांग्रेस ने राजधर्म की धज्जियां उड़ाई है।

Exit mobile version