Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

गगरेट क्षेत्र में ‘एक स्कूल एक पौधा”- “एक गांव एक पौधा” के रूप में स्वयंसेवी अभियान शुरू

June 30, 2024

गगरेट क्षेत्र में ‘एक स्कूल एक पौधा”- “एक गांव एक पौधा” के रूप में स्वयंसेवी अभियान शुरू

हिमाचल: गर्मी से घबराकर चिंतित होने से अच्छा है कि ऐसी परिस्थितियों से निकलने के लिए कुछ धरातल पहल की जाए जिससे आमजनमानस पर्यावरण बचाव को लेकर संवेदनशील बन सके। उसे करने के लिये मिलकर आगे आना चाहिए। ऐसा ही निरन्तर प्रयास गगरेट क्षेत्र में कुछ बुद्विजीवियों ने मैदान में उतरकर 7 जून से ‘एक स्कूल एक पौधा” – “एक गांव एक पौधा” के रूप में स्वयंसेवी अभियान शुरू किया है। बता दें कि इस संयुक्त अभियान में प्रेस क्लब दौलतपुर, सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गोन्दपुर बनेहड़ा दिव्यांशी शिक्षा समिति सामाजिक संस्था, ब्लड सागरएंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के सयुंक्त अभियान से तेजी पकड़ता जा रहा है।

रविवार को नँगल जरियालां की वाटिका में पंचायत प्रधान सीमा भारद्वाज व उपप्रधान कैप्टन सुशील कुमार जरियाल शौर्य चक्र पुरस्कृत द्वारा “एक गांव एक पौधा” अभियान में शामिल होकर एक पौधा नीम, अर्जुन व वोटल ब्रश लगाकर पर्यावरण सरंक्षण में अभियान को आगे बढाया। इस दौरान तान पौधों को नीम, अर्जुन को वाटिका में रोपा गया। अभियान में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों सुशील जरियाल ने कहा कि ने बताया कि इस समय पौधारोपण करने का उद्देश्य आमजनमानस को पौधों को लगाकर बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसे विशेष प्रयासों को आगे आकर चलाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान विशेष रूप से प्रेस क्लब व सहयोगी संस्थाओं के सुखविंदर सिंह, सूर्यांश पंडित, राजेंद्र पंडित, उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें