Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपदा के बाद पहली बार मनाली पहुंची वोल्वो बस, विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने दिखाई हरी झंडी

September 28, 2023

आपदा के बाद पहली बार मनाली पहुंची वोल्वो बस,  विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने दिखाई हरी झंडी

कुल्लू से अब पर्यटन नगरी मनाली के लिए वोल्वो बस का संचालन शुरू हो गया है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों को अब पतलीकूहल नहीं उतरना होगा और अब सैलानी दिल्ली से सीधे वोल्वो बस में मनाली तक का सफर आराम से तय करेंगे। एचआरटीसी कुल्लू के द्वारा वीरवार को कुल्लू से मनाली तक वोल्वो बस का ट्रायल किया गया जो पूरी तरह से सफल रहा। हालांकि कुछ जगह पर सड़क खराब थी लेकिन वोल्वो बस ने उसे पार कर लिया। ऐसे में आप निगम की अलावा निजी वोल्वो बसों को भी मनाली तक आने की अनुमति दे दी गई ।है वोल्वो बस के ट्रायल का शुभारंभ मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के द्वारा किया गया। वही, विधायक के साथ साथ प्रशासन की टीम भी वोल्वो बस में बैठकर मनाली पहुंची। वहीं वोल्वो बस के मनाली पहुंचने पर पर्यटन कारोबारी ने भी खुशी जताई है और उम्मीद की है कि बाहरी राज्यों से अब सैलानी वोल्वो बस के माध्यम से सीधे मनाली पहुंच सकेंग। जिससे घाटी के पर्यटन कारोबार में भी इससे काफी फायदा होगा।

 गौर रहे की जुलाई माह में आई बाढ़ के चलते कुल्लू से मनाली सड़क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में अब एन एच ए आई के द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य तेज किया गया और अब सड़क को मनाली तक डबल लेन भी कर लिया गया है। लेकिन अभी भी सड़क पर टारिंग का काम शेष है। ऐसे में सड़क के जल्द से जल्द मरम्मत की जा रही है और उसके बाद टारिंग का कार्य भी पूरा कर दिया जाएगा। वही वोल्वो बसों के साथ-साथ अन्य वाहनों में भी पर्यटक बाहरी राज्यों से मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे है।

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि करीब ढाई महीने के बाद वोल्वो बस कुल्लू से मनाली पहुंची है और अब संचालन भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में मनाली के पर्यटन कारोबार को इससे काफी फायदा होगा। वही मनाली में सैलानियों के लिए भी प्रशासन के द्वारा कई तरह के इंतजाम किए गए हैं और मनाली अब पूरी तरह से सुरक्षित है।

होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि पर्यटन कारोबार के लिए वोल्वो बसों का संचालन होना काफी जरूरी है और अब वोल्वो बस का संचालन मनाली तक होगा। ऐसे में बाहरी राज्यों से पर्यटक वोल्वो में सफल कर मनाली पहुंचेंगे। जिससे घाटी के पर्यटन कारोबार को भी काफी फायदा मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें