Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में बदला मौसम का मिजाज, देर रात हुई बारिश से घाटी में बढ़ी ठंडक

August 16, 2026

कुल्लू में बदला मौसम का मिजाज, देर रात हुई बारिश से घाटी में बढ़ी ठंडक

कूल्लू: हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के एलर्ट के बीच कटी स्थानों पर बारिश देखने को मिली। ऐसे में जिला कुल्लू की बात की जाए तो यहां भी देर रात मौसम ने करवट बदली है। देर रात शुरू हुई बारिश से घाटी में अब ठंडक बढ़ने लगी है, हालांकि फिलहाल कुल्लू में बारिश का सिलसिला थम गया है। लेकिन बादलों के आगोश में घिरे आसमान के चलते अब घाटी में उमस बढ़ने लगी है।

वहीं बात की जाए तो मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा जारी अलर्ट में प्रदेश के कई स्थानों पर आज मौसम खराब रहने को चेतावनी है। इस दौरान मंडी, कांगड़ा बिलासपुर में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, जबकि जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति के लिए 16 अगस्त को खराब मौसम का कोई भी अलर्ट जारी नहीं है। वहीं 17 और 18 अगस्त को प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुल्लू में भी मौसम बिगड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भी लोगों को अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। वहीं लोगों से आग्रह किया जा रहा है को वह नदी नालों के पास जाने से बचें, क्योंकि मौसम बिगड़ने से अचानक नदी नालों में पानी का जलस्तर बढ़ने की आशंका रहती है।

📍 Location: Kullu (KULLU)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें