Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में आज से 3 दिन खराब रहेगा मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

January 21, 2025

हिमाचल में आज से 3 दिन खराब रहेगा मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आगामी 3 दिन तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि निचले क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, शिमला में बर्फबारी की आशंका है। वहीं 22 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ पूर्ण रूप से सक्रिय होगा, जिसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। खास कर सिरमौर, सोलन, बिलासपुर में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 23 जनवरी को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा।

वहीं 24 जनवरी से फिर से प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। सोमवार को भी शिमला में आसमान में बादल उमड़े हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक संदीप ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान किन्नौर, लाहौल-स्पीति के कुछ एक हिस्सों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश में तापमान 3 से 5 डिग्री सामान्य से ज्यादा चल रहा है, लेकिन प्रदेश में एक पश्चिम विक्षोभ सRिय हो रहा है। जिसका असर 21 जनवरी की शाम को देखने को मिलेगा। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका है। 22 जनवरी को खास कर मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें :- गुरदासपुर में बड़ी वारदात: महिला शिक्षक पर युवक ने फेंका तेज़ाब; दो मासूम भी झुलसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें